इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता सौम्या पाण्डेय ने साइबर सुरक्षा पर किया संबोधित

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

रांची में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

रांची: कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस विषय पर पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर साइबर अपराध जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया। सत्र की मुख्य वक्ता झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता सौम्या पाण्डेय रहीं।

वे पिछले 13 वर्षों से सिविल, आपराधिक एवं साइबर कानून के क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रही हैं ,उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची की पास्ट प्रेसिडेंट मीना सिन्हा एवं अध्यक्ष डॉ. अंजना वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब की एडिटर डॉ. शैल सिंह तथा सदस्य डॉ. नीरजा ओझा, स्वेता सिंह, कनक लता, दर्शना कौर, अनीता सिंह एवं कृष्णा शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप