बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 

12 साल की उम्र में सदस्यता पर शुरू हुआ बवाल

बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में हुई बड़ी चूक के कारण भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ा है। पारिवारिक पृष्ठभूमि के विवाद के चलते पार्टी ने अभिषेक सिन्हा बंटी की उम्मीदवारी वापस ली, जिसके बाद दूसरे प्रत्याशी के बायोडाटा को लेकर भी घमासान मच गया।

सुनील सिंह 
रांची: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के मामले में हुई चूक से भाजपा की भारी किरकिरी और फजीहत हुई है। बांकीपुर कोई सामान्य सीट नहीं है। यह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन की पारंपरिक सीट है और इस सीट पर प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी के नाम की घोषणा से पहले बंटी की पारिवारिक पृष्ठभूमि की स्क्रीनिंग ठीक से नहीं हुई। 

बंटी नितिन नबीन की पसंद के उम्मीदवार थे, फिर भी ऐसी चूक कैसे हुई यह बड़ा सवाल है। बंटी भाजपा के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं इसमें कोई दो राय नहीं। लेकिन पारिवारिक पृष्ठभूमि दागदार है। इसकी खबर मिलते ही भाजपा में खलबली मच गई। पटना से दिल्ली तक हड़कंप मच गया। 

पार्टी ने फौरन बंटी की उम्मीदवारी वापस ली। धूमधाम से नॉमिनेशन के बाद उनको हटाया गया। बंटी ने एक कार्यकर्ता की तरह विद्रोह नहीं किया बल्कि पार्टी के फैसले को स्वीकार किया और खुद हटने का ऐलान कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चारा घोटाले में बंटी के पिता रविंद्र प्रसाद,पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ प्रसाद मिश्र के साथ-साथ जो कई आरोपी थे इनमें इनका भी नाम था। इनको सजा भी हुई थी. बंटी ने अंतरजातीय शादी भी की है।

बंटी के परिवार के चारा घोटाले में शामिल होने का पता चलते ही भाजपा में सनसनी फैल गई। प्रशांत किशोर इस मामले को जोर-जोर से उठाने वाले थे। यह चुनावी मुद्दा बन जाता। भाजपा को जवाब देते नहीं बनता। क्योंकि भाजपा ने चारा घोटाले का सबसे अधिक विरोध किया और इसके नेताओं ने ही इसे उजागर किया था। ऐसे में पार्टी के पास कोई जवाब नहीं था, इसलिए बंटी की उम्मीदवारी वापस ली गई।

यह भी पढ़ें: वरिष्ठ रंगकर्मी नरेश प्रसाद का निधन, रांची रंगमंच को अपूरणीय क्षति

बंटी के बाद दूसरे घोषित प्रत्याशी नीरज सिन्हा के मामले में भी पार्टी की किरकिरी हुई। नीरज के बायोडाटा में यह बताया गया कि इनका जन्म 1994 में हुआ है और 2006 में भाजपा के प्राथमिक सदस्य बन गए। इस बायोडाटा पर भी सवाल उठा कि 12 साल में नीरज कैसे भाजपा के सदस्य बन गए। बवाल हुआ तो पार्टी ने बायोडाटा बदला और इस मामले को दबाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: आउटसोर्सिंग व्यवस्था में अनियमितता का आरोप, झारखण्ड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएसन ने सरकार से की कार्रवाई की मांग

अब सवाल उठता है कि बांकीपुर जैसे सीट के लिए उम्मीदवार के चयन में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। पार्टी के रणनीतिकारों ने प्रत्याशी की कैसे स्क्रीनिंग की। इस मामले में भाजपा के साथ-साथ नितिन नबीन की भी किरकिरी हुई है। प्रत्याशी के चयन के मामले पर भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप