Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
सचिव मोहक सुल्तानिया ने मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन दिया
कोडरमा में रोटरी क्लब की वार्षिक असेंबली का आयोजन किया गया, जिसमें सत्र 2026-27 के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन आर्य और उनकी टीम ने कार्य योजना पेश की। इस दौरान 'क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट' थीम के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और डायलिसिस केंद्रों के जरिए मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया गया।
कोडरमा: इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। अध्यक्ष नवीन आर्य ने सभी रोटेरियन को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। एवम सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए आगामी सत्र में सेवा कार्य का संदेश दिया। कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी कोडरमा इस नए सत्र में ऐतिहासिक कार्य करेगी जिसका स्थाई प्रभाव लोगों को नजर आएगा। सचिव मोहक सुल्तानिया ने मंच संचालन किया।
वर्तमान अध्यक्ष संतोष सिन्हा नए सत्र की फर्स्ट लेडी आरती आर्य सुरेश जैन एवं 26- 27 के असिस्टेंट गवर्नर अमित कुमार को पुष्य गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वर्तमान सत्र के अध्यक्ष संतोष सिन्हा एवं सचिव संदीप सिन्हा ने नए सत्र के अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि युवा जोश से भरी यह जुझारू टीम अच्छे कार्यों से रोटरी कोडरमा के नाम को और आगे बढ़ाएगी।


रोटरी आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुरेश जैन रोटरी सहेली सेंटर के डायरेक्टर कमल जैन सेठी रोटरी बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारुका रोटरी डायलिसिस सेंटर के अध्यक्ष कुमार पुजारा रोटरी सेवा निधि के डायरेक्टर सुरेश जैन आई हॉस्पिटल के अध्यक्ष मार्ग निर्देशक रोटेरियन कैलाश चौधरी ने अपने सेवा क्षेत्र योजनाओं को क्लब असेंबली में रखा और कहा कि समाज के बीच सेवा की गति और आगे बढ़ेगी। जिसका लाभ लोगों को मिलेगा। उपाध्यक्ष सुरेश जैन सेठी अनिल खाटू वाला एवं जॉइंट सेक्रेटरी आशीष खेतान एवं रोटरी कार्य सेवा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रतिक जैन पांडया आशीष छाबड़ा विवेक कुमार शैलेश दारूका आरती आर्य प्रकाश गुप्ता गौरांग पुजारा सन्नी कुमार रोटेरियन डॉ संतोष कुमार ने कहा कि जो जिम्मेदारी हमें मिली है उसे हम पूरा करेंगे। सेवा ही धर्म है।
धन्यवाद ज्ञापन युवा सचिव मोहक सुल्तानिया ने दिया पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने कहा कि सेवा क्षेत्र में रोटरी की ब्रांड वैल्यू पूरी दुनिया में सर्वोपरि है। इस मौके पर रोटेरियन दीपक छाबड़ा सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

