कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध

गुप्त सूचना के आधार पर सटीक और त्वरित छापेमारी

कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
(संयुक्त छापेमारी में बाइक बरामद)

सतगावां पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना के साथ संयुक्त छापेमारी कर सोहनकुआं से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान कोडरमा प्रभाग से चोरी गई तीन बाइकों को रिकवर करते हुए एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

सतगावां: मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में सतगावां पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लहेरी थाना, जिला नालंदा (बिहार) के साथ संयुक्त छापामारी अभियान के दौरान 23 जून को चोरी के कुल पांच मोटरसाईकिल को नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुहल्ला सोहनकुआँ स्थित निरूद्ध किशोर के घर से बरामद किया गया। 

चोरी के कुल 5 मोटरसाईकिल में से 3 मोटरसाईकिल कोडरमा जिला (जिसमें दो कोडरमा थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाईकिल एवं एक सतगावां थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाईकिल) को बरामद किया गया एवं उक्त कांड में संलिप्त एक विधि विरूद्ध किशोर को लहेरी थाना नालंदा के द्वारा विधिवत निरूद्ध किया गया है। उक्त कांड में संलिप्त शेष बचे दो अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में सतगावां थाना प्रभारी बबलु कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान