Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला

संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर भाईचारा बनाए रखने की अपील

Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
(मोहर्रम पूर्व फ्लैग मार्च)

हजारीबाग जिला प्रशासन ने आगामी मोहर्रम को देखते हुए उपायुक्त और एसपी के नेतृत्व में शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी मजबूत करते हुए जुलूसों में चलंत डीजे, लाइसेंसी हथियारों और खिलौना बंदूकों के प्रदर्शन पर पूरी तरह विधिक रोक लगा दी गई है।

हजारीबाग: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में! सड़क पर उतरे उपायुक्त, एसपी और पूरा प्रशासनिक अमला, फ्लैग मार्च के जरिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा। चलंत डीजे पर सख्त रोक, लाइसेंसी हथियारों के प्रदर्शन पर भी प्रशासन की कड़ी नजर... यहां तक कि बंदूक जैसे दिखने वाले खिलौनों से भी दूर रहने की अपील की गई है।

प्रशासन का साफ संदेश है कि आस्था का पर्व मनाइए, लेकिन कानून और शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सभी थाना प्रभारी, सीओ और पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया गया और आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने अखाड़ा समितियों और जुलूस आयोजकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि चलंत डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने यह भी कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। साथ ही बंदूक की तरह दिखने वाले खिलौनों को भी जुलूस और सार्वजनिक स्थलों से दूर रखने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। मोहर्रम आस्था और परंपरा का पर्व है, इसे शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाएं। कानून का पालन करें और जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाएं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व