Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला

संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत थाना प्रभारी को देने का निर्देश

Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
(मुहर्रम पूर्व प्रशासनिक संवाद)

बोकारो जिला प्रशासन ने मुहर्रम को देखते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीना के नेतृत्व में जरीडीह व कसमार प्रखंडों का दौरा किया। इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित करते हुए ताजिया की ऊंचाई, रूट और समय-सारणी के संबंध में कड़े विधिक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बोकारो: जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर एवं सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने जरीडीह प्रखंड के टांडबालीडीह - जैनामोड़, कसमार प्रखंड के बुंडु - मोचरो - कसमार बाजार  सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर दोनों समाज के लोगों एवं समाज के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि बोकारो की पहचान आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता रही है, जिसे सभी को मिलकर बनाए रखना है। उन्होंने दोनों समाज के लोगों से एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों में सहभागिता निभाने, ईद की सेवइयां बांटने तथा महावीरी अखाड़ा के लड्डू साझा कर भाईचारे की मिसाल कायम करने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने मुहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने का निर्देश दिया। कहा कि सभी ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित एवं स्वीकृत रूट के अनुसार ही निकाले जाएं। किसी भी परिस्थिति में रूट में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। सभी ताजिया एवं अखाड़ा समितियों को निर्धारित समय-सारिणी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष, नजदीकी थाना के थाना प्रभारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी अथवा सीधे उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। 

उपायुक्त ने समाज के बुजुर्गों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नई पीढ़ी को त्योहारों की परंपरा, सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के महत्व से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव संबंधित व्यक्ति के भविष्य, शिक्षा, रोजगार एवं व्यवसाय पर पड़ता है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  नाथू सिंह मीना ने भी समाज के लोगों से संवाद करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की हार के बाद झारखंड में गठबंधन की गांठ हुई ढीली, सहयोगी दलों में तनाव और तकरार

उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार से विधि-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी लोगों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी आपत्तिजनक सूचना या गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया। मौके पर संबंधित प्रखंडों के बीडीओ सीओ, एसडीओ एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: koderma News: मरचोई मोड़ हाट बाजार में गिरा हाई वोल्टेज चालू तार, मची भारी भगदड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न