झामुमो ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक

समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: सुदिव्य कुमार

झामुमो ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक
(झामुमो की सांगठनिक बैठक)

गिरिडीह के उत्सव उपवन में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बैठक हुई। इसमें नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 को अगले दो महीने तक सजग रहने का निर्देश देते हुए कहा कि झारखंड सरकार नए वोटर्स के दस्तावेज बनवाने में पूरा सहयोग करेगी।

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर बुधवार को उत्सव उपवन गिरिडीह में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अनमैप्ड मतदाता और एनोमलीज/ तार्किक विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आगामी दो महीने तक चलने वाले एसआईआर प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ता और बीएलए टू सजग रहें और मतदाताओं की मदद करें। 

उन्होंने कहा कि संविधान ने लोकतंत्र में देश के नागरिकों को 18 वर्ष की उम्र के बाद मतदाता बनने का अधिकार दिया है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से लोकतंत्र और संविधान पर कई तरह से हमला किया जा रहा है और लोगों के संवैधानिक अधिकारों को छीना जा रहा है। यदि इस विशेष गहन पुनरीक्षण में ध्यान नहीं देंगे तो आने वाले दिनों में चुनाव में आप मतदान करने से वंचित कर दिए जायेंगे। 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा आवश्यक दस्तावेजों जैसे जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और वंशावली   बनवाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में पीरटांड़, गिरिडीह प्रखंड और नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष, सचिव और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने एसआईआर को लेकर अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को बताया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शीघ्र पंचायत, प्रखंड, विधानसभा और जिला स्तर पर टीम बनाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। 

बैठक में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, नूर अहमद, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, साठू ठाकुर, महिला नेत्री प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, रीता दास, निखत प्रवीण, वार्ड पार्षद नीलम झा, अनिल राम, अशोक राम, सैफ अली गुड्डू, रंजीत यादव, हब्लू गुप्ता, दिलीप रजक, मेहताब मिर्जा, प्रधान मुर्मू, बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, मुखिया आशा देवी, नागेश्वर दास, राकेश रंजन, सन्नी रैन, मुन्ना रजवार, कृष्णा साव, चामो, इम्तियाज अंसारी, अनवर अंसारी, तुफान, ब्रिज मोहन तुरी, तेजलाल मंडल, राधेश्याम मोदक, सचिन शर्मा, पाण्डेय यादव, अनुभव सिंह, शेखर यादव, अभय सिंह, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) पर बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का कड़ा निर्देश, होटलों-अस्पतालों में फायर सेफ्टी जरूरी
Sahebganj News: विश्व भू- गर्भ जल दिवस–2026 पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन
Sahebganj News: मोराबादी के राज्यस्तरीय कृषि मेले में शामिल होगा जिले के 75 किसानों का दल
Dhanbad News: उप विकास आयुक्त ने लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की, समयबद्ध समायोजन के दिए निर्देश
धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे
Dumka News: मौत से लड़ रही 11 साल की प्रतिमा, 5 दिन से बेसुध; इलाज के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
झामुमो ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक