Dumka News: मौत से लड़ रही 11 साल की प्रतिमा, 5 दिन से बेसुध; इलाज के लिए दर-दर भटक रहा परिवार

गोबरमोड में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई प्रतिमा

Dumka News: मौत से लड़ रही 11 साल की प्रतिमा, 5 दिन से बेसुध; इलाज के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
दुर्घटना के बाद अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही 11 वर्षीय प्रतिमा कुमारी, मदद की आस में परिवार

दुमका जिले के मसलिया प्रखंड की 11 वर्षीय प्रतिमा कुमारी सड़क हादसे के बाद पिछले पांच दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज देवघर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

दुमका: मसलिया प्रखंड के गोबरमोड गांव से हृदयविदारक वाकया सामने आया है। बीते 6 जून को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आई 11 वर्षीय प्रतिमा कुमारी 5 दिन से मौत से जूझ रही है। परिजनों के पास इलाज के लिए पैसे तक नहीं बचे हैं और वे प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बीते 6 जून को दुमका की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन (JH 01 CX 2762) ने खेलकर आ रही प्रतिमा को गोबरमोड में धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक वाहन को लाहरजोरिया में छोड़कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रतिमा को बेसुध हालत में परिजनों ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने सिर में खून जमने और हालत नाजुक बताकर उसे रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजनों ने उसे देवघर जिले के कुंडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 5 दिन बीत जाने के बाद भी वह बेसुध पड़ी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

प्रतिमा के नाना भादू राय ने बताया कि इलाज के अभाव में वे पहले ही अपने बेटों राजू राय और मिठू राय को खो चुके हैं। अब 12 सदस्यों का परिवार किसी तरह दिहाड़ी मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहा है। आर्थिक तंगी के बीच 4 जून को घर की छत गिरने से उनका दाहिना पैर टूट गया। वे खुद खाट पर पड़े हैं।

यह भी पढ़ें: जब्त बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार की मांग का आरोप, युवक ने सड़क पर शुरू किया धरना

भादू राय ने बताया कि जांच, रिपोर्ट और दवाइयों में अब तक मोटी रकम खर्च हो चुकी है। अस्पताल का बिल अभी तक नहीं दिया जा सका है और नवासी की हालत में कोई सुधार नहीं है।

यह भी पढ़ें: पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नानी यशोदा देवी ने बताया कि प्रतिमा के पिता राजकिशोर राय जामा के कोहबोरा के रहने वाले हैं और शादी के बाद से ही वे उसे पाल रहे हैं। राजकिशोर अभी असम में मजदूरी करने गए हैं। इलाज के लिए अब तक लोगों से 85 हजार रुपये उधार लिए जा चुके हैं, लेकिन अब कोई उधार देने को तैयार नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि, "अगर सरकार की ओर से मदद नहीं मिली, तो प्रतिमा जिंदगी की जंग हार जाएगी।"

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन और अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटना में सरकारी मदद का कोई प्रावधान नहीं है। बावजूद इसके, जो सहयोग संभव होगा, वह किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का कड़ा निर्देश, होटलों-अस्पतालों में फायर सेफ्टी जरूरी
Sahebganj News: विश्व भू- गर्भ जल दिवस–2026 पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन
Sahebganj News: मोराबादी के राज्यस्तरीय कृषि मेले में शामिल होगा जिले के 75 किसानों का दल
Dhanbad News: उप विकास आयुक्त ने लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की, समयबद्ध समायोजन के दिए निर्देश
धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे