जब्त बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार की मांग का आरोप, युवक ने सड़क पर शुरू किया धरना

जब्त बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार की मांग का आरोप, युवक ने सड़क पर शुरू किया धरना
युवक ने सड़क पर शुरू किया धरना

टेल्को थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस गश्ती दल के चालक पर जब्त बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में एक बाइक जब्ती के मामले ने गुरुवार सुबह अचानक तूल पकड़ लिया। प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस गश्ती दल के चालक पर बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए टेल्को प्लाजा रोड पर धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि बुधवार देर रात संतोष सिंह अपनी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस गश्ती दल ने उनकी बाइक को रोक लिया। संतोष का आरोप है कि बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं होने की बात कहकर वाहन को जब्त कर टेल्को थाना ले जाया गया।

संतोष सिंह का कहना है कि बाद में बाइक वापस करने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गश्ती वाहन का चालक अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर उनसे अवैध रूप से पैसे वसूलने का प्रयास कर रहा था। इसी आरोप के विरोध में वह गुरुवार सुबह बाइक के कागजात लेकर टेल्को प्लाजा रोड पर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। धरने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में सड़क पर भीड़ बढ़ गई, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति को देखते हुए टाइगर मोबाइल की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे युवक से बातचीत की। पुलिसकर्मियों ने शिकायत की जांच कराने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद संतोष सिंह ने अपना धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें: बीमा क्लेम के नाम पर रिश्वतखोरी! 77 हजार रुपये लेते SBI मैनेजर को CBI ने रंगे हाथ दबोचा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान
Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 31 टन अवैध कोयला जब्त
IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3
पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
Ranchi News: 15 दिवसीय जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल
विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत का जागरूकता अभियान, 560 से अधिक लोगों की भागीदारी
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास: टूटा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया में मिली जगह
झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो; गठबंधन में टूट का खतरा टला, हेमंत ने दिखाया राजनीतिक संतुलन