East Singhbhum
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल
Published On
By Samridh Media Desk
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर पार्किंग क्षेत्र में गंदगी, कचरे और जलजमाव की स्थिति देखकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा नाराज हुए। अस्पताल के बाहर की सफाई और पार्किंग व्यवस्था को लेकर उन्होंने सवाल उठाए। जमशेदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घरेलू कामगार महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
Published On
By Samridh Media Desk
पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय घरेलू कामगार अंजनी बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। MGM अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर हादसे में शामिल वाहन की पहचान में जुटी है। प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन, खुदकुशी की कोशिश से मचा हड़कंप
Published On
By Mohit Sinha
पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बच्चे के पिता युवक ने कथित विवाद के बाद ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका तीन बच्चों की मां से करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Jharkhand News: जाहेर स्थान में गाय की बलि का आरोप, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को हटाने की उठाई मांग
Published On
By Mohit Sinha
पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बेनागाड़िया गांव में जाहेर स्थान पर गाय की बलि दिए जाने के आरोप को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बालिराम हेम्ब्रम पर आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। Jharkhand News: लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर दुखनी सोरेन ने दी सफाई
Published On
By Mohit Sinha
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने पूरे मामले पर सफाई दी है। दुखनी सोरेन ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रही पिस्तौल उनकी लाइसेंसी है। उनके अनुसार, कार्यक्रम से लौटने के बाद वह जमशेदपुर परिसदन में आराम कर रही थीं और उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक, मोबाइल फोन तथा अन्य सामान सोफे पर रखा था। Chaibasa News: पानी में फैला करंट, एलबीएसएम कॉलेज की छात्रा गंभीर रूप से घायल
Published On
By Mohit Sinha
पूर्वी सिंहभूम के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने पहुंची छात्रा रायगुनी बोयपाई जलजमाव के बीच करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। छात्रा मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने पहुंची थी। Crime News: फायरिंग में घायल युवक की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
Published On
By Mohit Sinha
पूर्वी सिंहभूम के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में गोलीबारी में घायल आफताब आलम की मंगलवार तड़के कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने थाना के बाहर सड़क जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। Jamshedpur news: मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार
Published On
By Susmita Rani
पूर्वी सिंहभूम के मानगो स्थित गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर क्षेत्र के 12 से अधिक परिवारों को 4 अगस्त तक मकान खाली कर ध्वस्तीकरण का नोटिस मिलने के बाद दहशत का माहौल है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे करीब 50 वर्षों से यहां रह रहे हैं और अब बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह से मदद की गुहार लगाई। गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
Published On
By Susmita Rani
जमशेदपुर में गौ सम्मान अभियान दिवस के अवसर पर विशाल जनसमूह ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना-पत्र में गौ माता को "राष्ट्रमाता" अथवा सम्मानजनक संवैधानिक एवं सांस्कृतिक दर्जा देने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
Published On
By Susmita Rani
पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर स्थित कदमा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब 16 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। झपटमारी के दौरान महिला और उनकी बेटी सड़क पर गिर गईं, जिससे महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। कदमा के विजया हेरिटेज में सुरक्षा गार्डों पर हमला, पुलिस जांच शुरू
Published On
By Susmita Rani
पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज फोर्थ फेज परिसर में ड्यूटी पर तैनात चार सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। सिक्योरिटी एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लंकेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। टाटानगर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 34.7 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Published On
By Susmita Rani
पूर्वी सिंहभूम के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर 34.7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपित हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। 
