एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल

एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर पार्किंग क्षेत्र में गंदगी, कचरे और जलजमाव की स्थिति देखकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा नाराज हुए। अस्पताल के बाहर की सफाई और पार्किंग व्यवस्था को लेकर उन्होंने सवाल उठाए।

पूर्वी सिंहभूम। कोल्हान के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल एमजीएम अस्पताल, डिमना-मानगो को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन अस्पताल के बाहर की बदहाल व्यवस्था सवाल खड़े कर रही है। अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर पार्किंग क्षेत्र में गंदगी, कचरे और जलजमाव की समस्या से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज को देखने एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक मरीज की मौत हो चुकी थी। इस दौरान अस्पताल के बाहर पार्किंग क्षेत्र में फैली गंदगी और अव्यवस्था देखकर अर्जुन मुंडा नाराज नजर आए। उन्होंने अस्पताल के बाहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स के माध्यम से भी अपनी चिंता जाहिर की।

अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर वाहनों की पार्किंग के लिए जगह मौजूद है, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने के कारण वहां कचरा जमा रहता है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। पार्किंग क्षेत्र में पानी और कीचड़ जमा होने से वाहन खड़ा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों के वाहन सड़क के किनारे खड़े होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका रहती है।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर युवती से मारपीट; मामला दर्ज
श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले में गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, CID की कार्रवाई
यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ कार को मारी टक्कर, चार की मौत
एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आज, सुबह 8 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद
07 सितंबर के कांग्रेस धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, विभिन्न संगठनों की बैठकों की रूपरेखा तैयार
अंगराबारी मेला से लौटते समय कई सड़क हादसे, करीब 40 घायल, 6 की हालत गंभीर
रांची में अड्डेबाजी करने वालों की खैर नहीं, 50 से अधिक जगहों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी
CISF के तीन अकाउंटेंट तीन दिन की CBI रिमांड पर, 48 हजार रुपये घूस लेते हुए हुए थे गिरफ्तार
पेपर लीक मामलों की CBI से निष्पक्ष जांच की मांग, देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में दुमका में रैली