रांची में अड्डेबाजी करने वालों की खैर नहीं, 50 से अधिक जगहों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी

रांची में अड्डेबाजी करने वालों की खैर नहीं, 50 से अधिक जगहों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी

रांची शहर में हुड़दंग, अड्डेबाजी, खुले में शराब और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। 50 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई कार्रवाई में 100 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

रांची। रांची शहर में पब्लिक प्लेस पर हुड़दंग, खुले में शराब पीने, नशाखोरी और अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस ने शनिवार शाम विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस ने अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, ओटीसी ग्राउंड, डीआईजी ग्राउंड और मोरहाबादी मैदान सहित कई प्रमुख स्थानों पर जांच की। इसके अलावा धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परिसर, रिंग रोड से जुड़े सुनसान रास्तों, खाली प्लॉट और निर्माणाधीन क्षेत्रों में भी पुलिस की टीम पहुंची।

शराब दुकानों के आसपास भी विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने शराब दुकानों के नजदीक स्थित ढाबों, गुमटियों और अन्य स्थानों पर खुले में शराब पीने और उपद्रव करने वालों की जांच की।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अभियान के दौरान 100 से अधिक लोगों को पकड़ा गया। इनमें खुले में शराब पीने, संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने और हुड़दंग करने वाले लोग शामिल थे। पुलिस ने सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति नहीं करने की सख्त चेतावनी और हिदायत देकर छोड़ा। पकड़े गए लोगों के नाम-पता पुलिस ने दर्ज किए।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक

अभियान की मॉनिटरिंग के लिए एसपी और डीएसपी स्वयं अलग-अलग इलाकों में फील्ड पर मौजूद रहे और थाना प्रभारियों तथा सशस्त्र पुलिस बल के साथ जांच अभियान को संचालित किया।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: BIT मेसरा में ग्रीन बिल्डिंग और एनर्जी सिमुलेशन पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

सिटी एसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों, मनचलों और आदतन अपराधियों पर नकेल कसना, खुले में नशाखोरी, फब्तियां कसने और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले उपद्रव को रोकना है। पुलिस ने खास तौर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान