07 सितंबर के कांग्रेस धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, विभिन्न संगठनों की बैठकों की रूपरेखा तैयार

07 सितंबर के कांग्रेस धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, विभिन्न संगठनों की बैठकों की रूपरेखा तैयार

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 7 सितंबर 2026 को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को लेकर झारखंड कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रांची कांग्रेस भवन में 1 से 3 सितंबर तक विभिन्न अग्रणी संगठनों और विभागों की कार्यकारिणी बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम की रणनीति और भागीदारी पर चर्चा की जाएगी।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 07 सितंबर 2026 को लोक भवन के समक्ष प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

धरना-प्रदर्शन को लेकर रांची के कांग्रेस भवन में विभिन्न अग्रणी संगठनों और विभागों की कार्यकारिणी बैठकों की रूपरेखा पार्टी की ओर से तैयार की गई है।

इन बैठकों में 07 सितंबर के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

प्रदेश कांग्रेस क़े मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 01 सितंबर 2026

यह भी पढ़ें: “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एनयूएसआरएल में समापन

को एनएसयूआई के कार्यकारिणी बैठक होगी।

यह भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक सफर: झारखंड आंदोलन से मंत्री पद तक की यात्रा

वहीं इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक और युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होगी। 02 सितंबर 2026 को आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक और एससी विभाग कार्यकारिणी की बैठक होगी।

पार्टी की ओर से 03 सितंबर 2026 को सेवादल कार्यकारिणी की बैठक और रांची महानगर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है।

बैठकों में संबंधित संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 07 सितंबर के प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन की तैयारियों, अधिकाधिक भागीदारी, आवश्यक समन्वय और कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान