शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर युवती से मारपीट; मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर युवती से मारपीट; मामला दर्ज

रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक खलील खान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, दूसरी शादी का विरोध करने पर उसे रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। मामले में रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, विश्वास में लेकर समझौता करने के बाद कथित रूप से पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी से शादी का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

महिला ने इस मामले में रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने बताया कि वह रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकराटोली, गड़गांव निवासी खलील खान ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया था। लेकिन उसने धोखा देकर किसी और से शादी कर ली। जब रामगढ़ थाने में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई तो खलील नेे उसे बहला-फुसलाकर रामगढ़ समझौता किया। समझौते में कुछ शर्तें लिखित रूप से तय थीं। इसके बाद आरोपित ने जमानत लेते ही पीड़िता को उसे घर छोड़कर फरार हो गया।

महिला का आरोप है कि जमानत मिलने के बाद आरोपित ने समझौते की शर्तों के विपरीत आचरण किया। जिस दिन उसकी जमानत स्वीकृत हुई, उसी दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली।

25 अगस्त को पीड़िता न्यायालय से घर लौट रही थी। इसी दौरान खलील खान अपने मामा एनामुल मंसूरी, वाहन चालक सहित अन्य साथियों ने महिला को घेरा और मारपीट की। उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और कथित रूप से लज्जा भंग करने के उद्देश्य से आपराधिक बल का प्रयोग किया। आवेदन में कहा गया है कि खलील खान के विरुद्ध धनबाद में पूर्व से ही एक मामला लंबित है।
  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान