अंगराबारी मेला से लौटते समय कई सड़क हादसे, करीब 40 घायल, 6 की हालत गंभीर
अंगराबारी मेला से लौट रहे लोगों के साथ तोरपा-खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर अलग-अलग स्थानों पर कई सड़क हादसे हुए। दुर्घटनाओं में करीब 40 लोग घायल हुए, जिनमें छह की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया, जबकि गंभीर घायलों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर किया गया।
खूंटी। अंगराबारी मेला देखकर लौट रहे लोगों के साथ शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तोरपा-खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर अंगराबारी और तोरपा के बीच अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में करीब 40 लोग घायल हो गए। इनमें से छह लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सबसे भीषण दुर्घटना तोरपा और डोडमा के बीच हुई, जहां एक तेज रफ्तार ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मोहन ओहदार और सोनू ओहदार सहित ऑटो में सवार अशोक कुमार, एमलीन आइंद, दशमी देवी, बालधीर होरो, रफेल बोदरा और रंजीत आइंद गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बाद क्षेत्र में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.





