Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दिव्यांग, महिला और बुजुर्ग यात्रियों को ऊंचाई से नीचे उतरने में होती है सबसे ज्यादा परेशानी

Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 की लंबाई कम होने के कारण यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फरक्का एक्सप्रेस, मालदा-नई दिल्ली/आनंद विहार एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी लंबी ट्रेनें जब प्लेटफॉर्म-1 पर रुकती हैं तो उनके कई कोच प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाते हैं। इससे खासकर दिव्यांग, महिला और बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है।

साहिबगंज :  बरहरवा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या- 1 की लंबाई कम होने के कारण यात्रियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब फरक्का एक्सप्रेस, मालदा–नई दिल्ली/आनंद विहार एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी लंबी ट्रेनें प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर रुकती हैं, तो ट्रेन के कई कोच प्लेटफॉर्म से बाहर छूट जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दिव्यांग कोच और महिला कोच के यात्रियों को होती है। कई बार ये कोच पूरी तरह प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाते हैं, जिससे दिव्यांग यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है। ऊंचाई अधिक होने और प्लेटफॉर्म न होने के कारण यात्रियों को सामान के साथ नीचे उतरना पड़ता है।

"यह सुरक्षा का सवाल" - रेल यूजर्स एसोसिएशन

इस समस्या को लेकर झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने डीआरएम, मालदा से तत्काल समाधान की मांग की है। एसोसिएशन ने डीआरएम से विनम्र आग्रह किया है कि प्लेटफॉर्म संख्या- 1 की लंबाई बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बरहरवा एक महत्वपूर्ण जंक्शन है। यहां से रोजाना हजारों यात्री लंबी दूरी की ट्रेनें पकड़ते हैं। ऐसे में प्लेटफॉर्म का छोटा होना सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

यात्रियों की मांग

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की है कि प्लेटफॉर्म का विस्तार जल्द से जल्द किया जाए ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। वहीं, रेल यूजर्स एसोसिएशन ने स्पष्ट कहा है कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बरहरवा के हजारों रेल यात्रियों की समस्या है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा