झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
झारखंड बारिश

झारखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में गरज और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

रांची: झारखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें चतरा, रामगढ़ और हजारीबाग शामिल हैं। इन जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने इसके अलावा पलामू, लातेहार और गढ़वा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Jharkhand Govt Ad
विभाग के अनुसार, राज्य में 21 अगस्त तक कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में सबसे अधिक 90.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: छात्र आंदोलन के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, पहली पाली की कार्यवाही बाधित

सोमवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा। बीच-बीच में धूप भी खिली। हालांकि दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और शहर के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के छह जिलों में 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बारिश के कारण तापमान में भी बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में अधिकतम 33.6 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अत्यंत भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब