तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हादसे के समय होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे थे, 34 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ के पास एक होटल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूची के अनुसार मृतकों में पांच लोग मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स और तीन पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के रहने वाले थे। हादसे के दौरान होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ के पास स्थित एक होटल में सोमवार तड़के हुए अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। आधिकारिक तौर पर जारी मृतकों की सूची के अनुसार, मृतकों में पांच लोग मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स और तीन लोग पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के निवासी हैं। मृतकों की पहचान राजेंद्र नाथ, आशा नाथ, बुरन मोदक, 10 वर्षीय शिवराज मोदक, 8 वर्षीय औशनाथ मोदक, कमल रॉय, अमित पाल और सुबीर साहा के रूप में हुई है।

घटना पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सरकार पीड़ित परिवारों के लिए वित्तीय सहायता का ऐलान भी करेगी।

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि हादसे के समय होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे, जो मां तारा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई लोगों को बचाया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद आठ लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, जिला मजिस्ट्रेट, स्थानीय विधायक ध्रुबा साहा और अग्निशमन विभाग के राज्य मंत्री कौशिक चौधरी अभी घटनास्थल पर मौजूद हैं। वे बचाव कार्यों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने बताया कि राज्य सरकार ने इस दुखद घटना की असल वजह का पता लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाएगी। साथ ही, पीड़ितों के लिए उचित मुआवजा का ऐलान भी सही समय पर किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

घटना में 34 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि एक झुलसे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुरक्षित बचाए गए लोगों में पटना की अर्चना सिंह, युवराज सिंह और अनुभव सिंह, दिनहाटा के सुभादियो साहा, परिणीता साहा, विश्वनाथ साहा, माणिक साहा, दमदम के तपन ज्योति मंडल, कल्याणी मंडल, पियाली मंडल, मुनमुन मंडल, 10 वर्षीय तियासा मंडल, 8 वर्षीय कौसानी मंडल, रोजीना खातून, चकदह थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार पाल, नारायण पाल, नारायण दास, सत्या बिस्वास और भोला शर्मा तथा मेघालय के गणेश डे, चंद्रिका नाहा, दोलोन नाहा, माधबी मोदक, जितिप्रिया नाहा और झर्ना डे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके अलावा उत्तम दास, मितालीस साहा, बिजय कृष्णा सिंह, भास्कर साहा, मलय सूत्रधार, मनोज प्रमाणिक, राजदीप तिवारी, टुम्पा पांडे और सुभजीत तिवारी को भी सुरक्षित बचाया गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान