Shravani Mela 2026: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा बासुकीनाथ धाम, लाखों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों ने किया जलार्पण
श्रावण मास की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों शिवभक्तों ने "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
दुमका। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा धाम शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर आए कांवरियों ने पहले बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलार्पण किया और इसके बाद बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पहली सोमवारी होने के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








