प्यार, धोखा और खौफनाक अंत: दो साल पुराने राज के बीच रोड़ा बना पति तो मिटा दिया वजूद!

14 अगस्त की रात अंजाम दी वारदात

प्यार, धोखा और खौफनाक अंत: दो साल पुराने राज के बीच रोड़ा बना पति तो मिटा दिया वजूद!
(हजारीबाग पुलिस आरोपी गिरफ्तारी)

हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंगा गांव में पुलिस ने पति बीरेंद्र कुमार की हत्या का त्वरित खुलासा किया है। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी संजू देवी ने प्रेमी रंजन महता के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हजारीबाग/इचाक: थाना क्षेत्र के बोंगा गांव में पति की हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी संजू देवी और उसके कथित प्रेमी रंजन कुमार महता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 16 अगस्त को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम बोंगा निवासी बीरेंद्र कुमार, पिता नुनू प्रजापति की हत्या उनकी पत्नी संजू देवी द्वारा कर दी गई है। सूचना मिलते ही ईचाक थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया। मृतक की पत्नी संजू देवी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

Jharkhand Govt Ad
पूछताछ के दौरान संजू देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रंजन कुमार महता, पिता अशोक महता, के साथ उसका करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इस प्रेम संबंध के कारण बीरेंद्र कुमार दोनों के बीच बाधा बन रहा था। इसी को लेकर संजू देवी ने 14 अगस्त की रात रंजन कुमार को अपने घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने कथित रूप से मिलकर बीरेंद्र कुमार का गला दबाकर हत्या कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल रंजन कुमार महता को ग्राम करियातपुर से गिरफ्तार कर लिया। थाना लाकर पूछताछ करने पर पुलिस के अनुसार उसने भी अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की। दोनों आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त काले रंग का गमछा, एक पारदर्शी पॉलीथिन तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस पूरे मामले में अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गिरफ्तार आरोपी
रंजन कुमार महता, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता अशोक महता, ग्राम बोंगा, थाना ईचाक, जिला हजारीबाग।
संजू देवी, उम्र करीब 29 वर्ष, पति स्व. बीरेंद्र कुमार, ग्राम बोंगा, थाना ईचाक, जिला हजारीबाग।

बरामद सामान
हत्या में प्रयुक्त काले रंग का गमछा
एक पारदर्शी पॉलीथिन
दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन

छापामारी दल में ईचाक थाना प्रभारी पुअनि गौतम कुमार, अनुसंधानकर्ता पुअनि संतोष कुमार-2, पुअनि नंदकिशोर यादव तथा ईचाक थाना के सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला के 18वें दिन अहले सुबह से उमड़ा शिवभक्तों का विशाल सैलाब
Koderma News: विभावि से गिरिडीह विश्वविद्यालय में स्थानांतरण के खिलाफ सर्वदलीय आम बैठक संपन्न
Ranchi News: डीएसपीएमयू में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्यार, धोखा और खौफनाक अंत: दो साल पुराने राज के बीच रोड़ा बना पति तो मिटा दिया वजूद!
Hazaribagh News: राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में आयोजित हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर
सिदो-कान्हू स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
Koderma News: झारखंड विधि महाविद्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार ने फहराया तिरंगा
कैंब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजानहाट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Koderma News: स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित