Ranchi News: डीएसपीएमयू में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु मनोयोग से जुटने की अपील
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने ध्वजारोहण कर सभी से 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपना संकल्पित योगदान देने का आह्वान किया।
रांची: देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के परिसर में कुलपति डॉ राजीव मनोहर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस विशेष अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि, आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने उत्तरदायित्वों को समझने के साथ साथ अपने अंदर की ऊर्जा और संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में पूरे मनोयोग से जुट जाए।
कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि, मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं, कि आगामी वर्षों में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और विद्यार्थी पूरे मनोयोग से न सिर्फ विश्वविद्यालय बल्कि राज्य के विकास में भी संकल्पित रूप से अपना पूरा योगदान देने के साथ देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन करेंगे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








