Giridih News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा टांड़ में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, वीरेंद्र बने अध्यक्ष

विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभिभावकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ चुनाव

Giridih News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा टांड़ में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, वीरेंद्र बने अध्यक्ष
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा टांड़ में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र प्रसाद वर्मा को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया।

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा टांड़ में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुआ। अभिभावकों और ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र प्रसाद वर्मा को अध्यक्ष, बीनू को उपाध्यक्ष तथा पूजा को संयोजिका चुना गया।

गिरिडीह : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा टांड़ में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पुनर्गठन की प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पूरी की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया पति लक्ष्मण महतो ने किए 

बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र प्रसाद वर्मा को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं बीनू को उपाध्यक्ष तथा पूजा को संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित समिति के सदस्यों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा विद्यालय के समग्र उन्नयन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा कि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी। बैठक में शिक्षक धनंजय वर्मा समिति सदस्य सविता देवी ,कविता देवी रिंकी देवी ममता देवी , भागीरथ वर्मा रुक्मिणी देवी सहित कई लोग मौजूद रहे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान