केरेडारी में पुलिस मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी घायल; एक गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर पुलिस ने बुकरु गांव के पास की थी घेराबंदी
हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया।
हजारीबाग: केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरु गांव के पास शुक्रवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिस्टल और एक बाइक भी बरामद की गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमन कुमार और बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
लेवी वसूली की योजना की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के अपराधी चंद्रगुप्त माइंस से लेवी वसूलने के लिए किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर केरेडारी थाना और पगार ओपी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बुकरु गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने जंगल की ओर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो से तीन राउंड फायरिंग की।
घायल अपराधी अस्पताल रेफर, पिस्टल और बाइक बरामद

राहुल दुबे गैंग से जुड़े होने की आशंका, पूछताछ जारी

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


