सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण

अनुकम्पा नियुक्ति, पीएफ, पेंशन और आवास संबंधी शिकायतें प्रमुख रहीं

सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण
सीसीएल हजारीबाग के शिकायत निवारण शिविर में मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारी

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मानव संसाधन निदेशालय के तत्वावधान में हजारीबाग क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों एवं हितधारकों की कुल 27 शिकायतें दर्ज की गईं।

रांची/हजारीबाग: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशालय (मानव संसाधन प्रबंधन) के तत्वावधान में हजारीबाग क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों एवं हितधारकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन रस्तोगी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान प्रकोष्ठ), हजारीबाग क्षेत्र ने की। इस अवसर पर तेजविंदर सिंह, मुख्य प्रबंधक (समाधान प्रकोष्ठ), सीसीएल मुख्यालय, नीलाम्बरा मालिक, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन), निशांत कुमार परमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) सहित मानव संसाधन विभाग के अधिकारी, स्टाफ अधिकारी (सिविल), अन्य अधिकारीगण एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित इस शिविर में कुल 27 शिकायतों का पंजीकरण किया गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से अनुकम्पा नियुक्ति, आवास (क्वार्टर) अनुरक्षण, भविष्य निधि (पीएफ), पेंशन भुगतान, सीएमपीएफ से संबंधित ऑनलाइन डाटा अद्यतन तथा अन्य सेवा संबंधी विषय शामिल रहे।

शिविर के दौरान कर्मचारियों एवं हितधारकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक जानकारी एवं समाधान उपलब्ध कराया गया। शेष शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंडवासियों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन का संदेश

सीसीएल प्रबंधन ने दोहराया कि वह कर्मचारियों एवं हितधारकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: 12 वर्षों तक पेपर लीक कराने और छात्रों पर लाठियां बरसाने वाली भाजपा को JPSC घेराव का नैतिक अधिकार नहीं: राकेश सिन्हा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भाजपा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, JPSC और भर्ती परीक्षाओं पर मांगा जवाब भाजपा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, JPSC और भर्ती परीक्षाओं पर मांगा जवाब
झारखंड में फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, JFDC और SRFTI के बीच हुआ MoU
सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण
JPSC घेराव: भाजयुमो ने 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर CBI जांच की मांग उठाई
NEET UG 2026: 651 अंक लाने वाली आर्या पलक का महापौर प्रमिला मेहरा ने किया सम्मान
भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कर रही राष्ट्रीय ड्रामा, कांग्रेस कार्यालय घेराव राजनीतिक प्रपंच : कांग्रेस
14वीं जेपीएससी पीटी रद्द करे सरकार, राज्य की छवि हुई दागदार, सीबीआई जांच करवाए हेमंत सरकार: आजसू
सांसद विवाह के बाद सोशल मीडिया पर गरमाई डीलिस्टिंग की बहस
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बरहेट में पानी के लिए हाहाकार, महिलाओं ने जलापूर्ति प्लांट का किया घेराव
सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे
सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह