रथ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंडवासियों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन का संदेश

रथ यात्रा 2026: सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ नेताओं ने दी बधाई

रथ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंडवासियों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन का संदेश

भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

रांची: भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने भगवान जगन्नाथ से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का यह पावन पर्व सेवा, समरसता, आस्था और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने रथ यात्रा को सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें: ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी झारखंडवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु जगन्नाथ से राज्य के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Opinion: यूपी में कांग्रेस क्यों दिखा रही है अखिलेश यादव को 'आंखें'? समझिए पूरी सियासी रणनीति Opinion: यूपी में कांग्रेस क्यों दिखा रही है अखिलेश यादव को 'आंखें'? समझिए पूरी सियासी रणनीति
राजमहल उपकारा में विचाराधीन बंदी को सांप ने काटा, अस्पताल में बची जान
सुश्रुत जयंती पर श्री श्री आयुर्वेद अस्पताल में विशेषज्ञ क्लिनिक की शुरुआत
साहिबगंज में 'मौत का मकान' बना उत्पाद कार्यालय, कभी भी ढह सकता है जर्जर भवन
रथ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंडवासियों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन का संदेश
यूनेस्को रिपोर्ट पर कांग्रेस नेता अमित पांडे का हमला, बोले- शिक्षा क्षेत्र में बढ़े ड्रॉपआउट के लिए केंद्र जिम्मेदार
कानपुर देहात के स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, बीएसए का आदेश
नोएडा पीजी अग्निकांड: दो की मौत मामले में पीजी संचालक गिरफ्तार, केयरटेकर फरार
केंद्र ने डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर शुल्क घटाया
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा का पीडीए नारा खुद ही पिट गया
ईडी की लखनऊ समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध घुसपैठ और आतंक फंडिंग नेटवर्क की जांच तेज
रिषड़ा नगरपालिका में सियासी हलचल, चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने दिया इस्तीफा