हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?

हिमांशु सिंह के पिता ने राज्यपाल से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?
हिमांशु सिंह हत्याकांड में CBI जांच की मांग को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करते परिजन और भाजपा प्रतिनिधिमंडल।

जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर झारखंड पुलिस की जांच पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने राज्यपाल से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने वास्तविक आरोपियों की बजाय डीडी बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह को आरोपी बनाया है, जबकि वे घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे।

सुनील सिंह

रांची: झारखंड पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ऊपर से नीचे तक एक ही कहानी नजर आ रही है। कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। पुलिस की जो मर्जी होगी, वही करेगी। जब मंत्रियों की बात नहीं सुनी जा रही है और उनके पत्रों का जवाब तक नहीं मिल रहा, तो आम लोगों की स्थिति क्या होगी, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की पुलिस वाहन से खींचकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही और अपराधी वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। इस हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर में भारी बवाल हुआ और ऐतिहासिक बंद का आयोजन किया गया।

खबर है कि पुलिस ने स्वयं एफआईआर तैयार की और हिमांशु सिंह के पिता, जो उस समय बदहवास स्थिति में थे, उनसे उस पर हस्ताक्षर करा लिए। पुलिस ने इस मामले में डीडी बार के संचालक एवं जमशेदपुर के चर्चित भाजपा नेता नीरज सिंह को अभियुक्त बना दिया। जबकि आरोप है कि घटना के समय नीरज सिंह मौके पर मौजूद नहीं थे। बार के संचालक होने के आधार पर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है, जबकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब तक फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: एनयूएसआरएल रांची में चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू, 30 जुलाई तक करें आवेदन

नीरज सिंह को अभियुक्त बनाए जाने को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इसे राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम भी बताया जा रहा है। नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह मानगो नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी थीं। इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता, जो पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी हैं, विजयी हुई थीं। चुनाव के बाद से नीरज सिंह विरोधियों के निशाने पर रहे। वे एक बड़े कारोबारी हैं, इसलिए भी कई लोगों की नाराजगी का सामना कर रहे होंगे। आरोप लगाया जा रहा है कि डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या को आधार बनाकर उन्हें इस मामले में फंसा दिया गया।

यह भी पढ़ें: भारतीय बच्चों को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म: यूनाइटेड नेशंस (UN) में लॉन्च होगी किताब 'The Global Hearth', प्राची गुप्ता लेकर आईं बड़ा मौका

नीरज सिंह का नाम सामने आने के बाद जमशेदपुर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। विधायक सरयू राय ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर नीरज सिंह को अभियुक्त बनाए जाने पर जवाब मांगा। भाजपा भी इस मुद्दे पर मुखर है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही सहित कई नेता जमशेदपुर पहुंचे, पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

मंगलवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर हिमांशु सिंह हत्याकांड और उससे जुड़े सभी पहलुओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भानु प्रताप शाही सहित कई नेता मौजूद थे। हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह भी प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मिले। उनकी मौजूदगी को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

इधर, गोड्डा पुलिस का भी एक मामला चर्चा में है। आरोप है कि अवैध बालू कारोबार के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित और प्रसारित करने वाले पत्रकार तीर्थ में आकाश तथा उनके एक सहयोगी के खिलाफ पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान
सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज
ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय
झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान
हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?
साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप
JPSC बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान
पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश