रामगढ़-बोकारो एनएच पर भीषण हादसा, बैंड पार्टी के आठ कलाकारों की मौत
रॉन्ग साइड से आए एलपी ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर
रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के आठ कलाकारों की दर्दनाक मौत हो गई। रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलौंग के पास रॉन्ग साइड से आए एलपी ट्रक और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रामगढ़/रांची: रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के आठ कलाकारों की दर्दनाक मौत हो गई। रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलौंग स्थित बुध बाजार के समीप एलपी ट्रक और पिकअप वैन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही हादसे का मुख्य कारण सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, रजरप्पा की ओर से रामगढ़ आ रहा एलपी ट्रक (जेएच-02 एए-4786) और विपरीत दिशा से जा रही पिकअप वैन (जेएच-02 क्यू-8268) बारलौंग के समीप आमने-सामने टकरा गए। बताया जा रहा है कि ट्रक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आ गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में इन लोगों की हुई मौत

शादी समारोह में जा रहे थे बैंड कलाकार

अस्पताल में मचा कोहराम
घटना के बाद रामगढ़ सदर अस्पताल का माहौल बेहद मार्मिक हो गया। जैसे ही मृतकों के शव और घायल अस्पताल पहुंचे, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा परिसर गूंज उठा। अपनों को खोने का गम हर परिवार के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जमा हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार और रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि लारी-बरलौंग के पास हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/2070344405148672501
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मृतकों के परिजनों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


