रामगढ़ समाचार
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... रामगढ़ सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में अचानक हुआ एसी ब्लास्ट, मरीजों में मची अफरा-तफरी
Published On
By Mohit Sinha
रामगढ़ सदर अस्पताल में गुरुवार देर रात ऑपरेशन थिएटर के एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण ब्लास्ट हो गया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों और उनके परिजनों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागना शुरू कर दिया। अस्पताल कर्मियों और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। रामगढ़-बोकारो एनएच पर भीषण हादसा, बैंड पार्टी के आठ कलाकारों की मौत
Published On
By Mohit Sinha
रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के आठ कलाकारों की दर्दनाक मौत हो गई। रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलौंग के पास रॉन्ग साइड से आए एलपी ट्रक और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रामगढ़ में अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, एक गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भैरवी नदी किनारे चल रही अवैध शराब भट्ठी से करीब 120 लीटर महुआ देशी शराब, 600 किलो जावा महुआ तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, नारी सशक्तिकरण पर चोट : धनंजय पुटूस
Published On
By Anshika Ambasta
रामगढ़ में भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष के विरोध को नारी सशक्तिकरण के मार्ग में गंभीर बाधा बताया। रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
Published On
By Susmita Rani
रविवार देर रात रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में एनएच-33 पर कंटेनर और गिट्टी लदे हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई, जिससे चालक केबिन में फंसकर जिंदा जल गया। हादसे के बाद रांची–पटना मार्ग पर लंबा जाम लग गया। 30 वर्षों बाद मिले कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय के छात्र, मिलन समारोह में जमकर हुई मस्ती
Published On
By Susmita Rani
रामगढ़ के लारी स्थित कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय के 1996 बैच के छात्रों का मिलन समारोह पतरातू डैम में आयोजित हुआ। इस दौरान छात्रों ने पुरानी यादों को साझा किया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। 