रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी

रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला

रविवार देर रात रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में एनएच-33 पर कंटेनर और गिट्टी लदे हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई, जिससे चालक केबिन में फंसकर जिंदा जल गया। हादसे के बाद रांची–पटना मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

रामगढ़ : जिले के चुट्टूपालू घाटी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार देर रात एनएच-33 (रांची–पटना मुख्य मार्ग) पर एक कंटेनर ने आगे चल रहे गिट्टी लदे हाइवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कंटेनर में तुरंत आग लग गई और चालक केबिन में ही फंस गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक जिंदा जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस और रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद केबिन के अंदर से एक अधजला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान कंटेनर चालक के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है।

हादसे के बाद एनएच-33 पर लंबा जाम लग गया और रांची–पटना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने एक लेन को चालू करवाया और दो क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चुट्टूपालू घाटी में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि घाटी में सड़क की बनावट और सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर खामियां हैं। उन्होंने कहा कि “क्या हर बार किसी की जान जाने का इंतजार किया जाएगा? अब वक्त है कि NHAI जिम्मेदारी ले और स्थायी समाधान करे।”

यह भी पढ़ें पीओके और अक्साई चिन को अमेरिका ने बताया भारत का हिस्सा

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत
एयर इंडिया पर DGCA का 1 करोड़ का फाइन: ARC बिना 8 उड़ानें, जनता का भरोसा डगमगाया
Henley Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की बड़ी छलांग, 75वें स्थान पर पहुंचा भारत
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची मधुकम में बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, प्रभावित परिवारों को राहत
कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में
Palamu News : आयुक्त कुमुद सहाय से एसपी रीष्मा रमेशन ने की शिष्टाचार मुलाकात
दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता
राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस