Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत
ग्रामीणों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह
चुरचू प्रखंड के कजरी गांव में हाथियों का झुंड घुसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने और घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
हजारीबाग : चुरचू प्रखंड के ग्राम कजरी में हाथियों का झुंड प्रवेश कर चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

यह अपील चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष एवं बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो द्वारा की गई है। प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। सभी लोग सतर्क और सुरक्षित रहें।
साथ ही लोगों से अपील की गई है कि कजरी क्षेत्र की ओर फिलहाल जाने की कोशिश न करें।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
