जेपीएससी उम्र सीमा विवाद: राज्यपाल से मिले छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला, Cut-off तिथि बदलने की मांग

राज्यपाल ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार का दिया आश्वासन

जेपीएससी उम्र सीमा विवाद: राज्यपाल से मिले छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला, Cut-off तिथि बदलने की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

जेपीएससी परीक्षा में उम्र सीमा विवाद को लेकर छात्र नेताओं ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि परीक्षाओं में देरी के कारण हजारों अभ्यर्थी उम्र सीमा से बाहर हो रहे हैं।

मेदिनीनगर, पलामू : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की आगामी परीक्षाओं में उम्र सीमा को लेकर बढ़ते विवाद के बीच छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर अभ्यर्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा और उम्र सीमा में विशेष छूट देने की गुहार लगाई।

9 वर्षों का 'जंप' बना छात्रों के लिए मुसीबत

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के 25 वर्षों में अब तक केवल 8 जेपीएससी परीक्षाएं ही पूरी हो पाई हैं। इस अनियमितता के कारण लाखों होनहार अभ्यर्थी अपनी उम्र सीमा खो चुके हैं।

उन्होंने तकनीकी पक्ष रखते हुए बताया कि: आगामी विज्ञापन में उम्र सीमा की कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त 2026 तय की गई है, जबकि पिछली परीक्षा (11वीं–13वीं) में यह तिथि 2017 के आधार पर थी। सीधे 9 साल के इस बदलाव के कारण हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं, जो सीधे तौर पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

राज्यपाल ने दिया आश्वासन

छात्रों की दलीलें सुनने के बाद महामहिम राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि वे इस संवेदनशील विषय पर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे और छात्रों के हित में उचित समाधान निकालने की पहल करेंगे।

यह भी पढ़ें पलामू हत्याकांड: ससुर की हत्या और पत्नी-साली पर हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार

आंदोलन की चेतावनी

इस मौके पर छात्र नेता के साथ देवेंद्र नाथ महतो, जीवित जी, विकास जी और विनय जी जैसे कई क्रांतिकारी साथी उपस्थित थे। छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार उम्र सीमा में छूट (Cut-off date 2018 करने की मांग) पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो छात्र एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें निकाय चुनाव में दलीय दखल पर सवाल, आयोग से संज्ञान लेने की मांग

सत्यनारायण शुक्ला ने आशा व्यक्त की है कि राज्य सरकार लाखों युवाओं के भविष्य को देखते हुए जल्द ही कट-ऑफ तिथि में संशोधन का आदेश जारी करेगी।

यह भी पढ़ें उत्कृष्ट जागरूकता कार्य के लिए पुरुस्कृत हुए साहिबगंज-पाकुड़ डीटीओ

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 छंद अनिवार्य, गृह मंत्रालय का नया आदेश
अवैध संबंध के कारण माँ ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
120 से 300 KM/H की रफ्तार, Bullet Train और Vande Bharat पर बड़ा फैसला
साहिबगंज में 350 जरूरतमंदों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित
33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 बी.आई.टी. मेसरा में शुरू
जाह्नवी ने बिना कोचिंग, 2 महीने में किया यूजीसी नेट क्वालिफाई
सिमडेगा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कोषांगों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित
चांदी, सोना या म्यूचुअल फंड? निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम
वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
लोहरदगा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कोषांगों की बैठक
सरिया सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत