33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 बी.आई.टी. मेसरा में शुरू
डॉ. अशोक शरण और पूर्व रणजी खिलाड़ी अनवर मुस्तफा ने किया उद्घाटन
33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी संस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 बी.आई.टी. मेसरा में आज से शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में डॉ. अशोक शरण और पूर्व रणजी खिलाड़ी अनवर मुस्तफा ने संयुक्त रूप से बल्लेबाजी और गेंदबाजी की।
रांची : 33वीं चेतन देवराज ईस्ट जोन इंटर तकनीकी संस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 आज बी.आई.टी. मेसरा में शुभारंभ हो गया। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ बी.आई.टी. के शिक्षकों के मामलों के डीन सह कार्यकारी कुलपति, डॉक्टर अशोक शरण और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी, अनवर मुस्तफा ने संयुक्त रूप से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करके किया।

छात्र मामलों के डीन, डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने का आग्रह किया।
आयोजन समिति के सचिव, डॉ. महेंद्र कुमार ने इस चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट के इतिहास और इसके आयोजन पर प्रकाश डाला और खिलाड़ियों को इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्य के सबसे पुराने क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी अतिथियों और खिलाड़ियों को बधाई दी।
डॉ. गौतम सांडिल्य, डॉ. संदीप शाहदेव, राणा मिश्रा, डॉ. पार्थो पॉल, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. चंचल मिश्र, नरेन्द्र कुमार, राम महल, दुर्गा, अशोक कुमार, डॉ. राजेश, विस्वाजीत महतो, मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने इस उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
आज पहला मुकाबला बी.आई.टी. मेसरा और बी.आई.टी. देवघर के बीच खेला गया, जिसमें मेसरा ने देवघर को हराया। दूसरा मुकाबला YBN ने सेंट्रल लॉ यूनिवर्सिटी को हराया, जबकि सरल बिरला ने लालपुर को हराया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
