जाह्नवी ने बिना कोचिंग, 2 महीने में किया यूजीसी नेट क्वालिफाई
जाह्नवी प्रियदर्शिनी की मेहनत और लगन ने दिलाई NET सफलता
जाह्नवी प्रियदर्शिनी, रांची की होनहार छात्रा, ने बिना कोचिंग के और केवल 2 महीने की तैयारी में यूजीसी नेट दिसंबर 2025 में 98.135 परसेंटाइल के साथ क्वालिफाई किया। उनकी सफलता ने सीमित संसाधनों में मेहनत और लगन की शक्ति साबित की।
रांची : रांची की होनहार बेटी जाह्नवी प्रियदर्शिनी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म विषय में 98.135 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए नेट क्वालिफाई किया है। खास बात यह है कि जाह्नवी ने यह उपलब्धि 2 महीने से भी कम की तैयारी में, वह भी बिना किसी कोचिंग के हासिल की है।

जाह्नवी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है।
जाह्नवी के माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी। उनकी माता ने भावुक होते हुए बताया कि जाह्नवी के पिता अक्सर उनके लिए गीत की पंक्ति “मेरा नाम करेगा रोशन, जग मेरा राज दुलारा” गुनगुनाया करते थे। आज जाह्नवी ने अपनी काबिलियत से वास्तव में उनका नाम रोशन कर दिया है और हम सबको गर्व महसूस करवाया है।
जाह्नवी की यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित समय और संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देखते हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
