Sahibganj News : झामुमो स्थापना दिवस को लेकर विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया क्षेत्र भ्रमण
बरहेट प्रखंड में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस (2 फरवरी) को लेकर लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने बरहेट प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान झामुमो प्रखंड समिति के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
साहिबगंज : झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस (2 फरवरी) के आयोजन को लेकर लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बरहेट प्रखंड पहुंचे। इस दौरान झामुमो प्रखंड समिति के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक हेमलाल मुर्मू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से हाल-चाल जाना और आगामी 2 फरवरी को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, लुखिराम हेंब्रम, राजेन्द्र ठाकुर, अब्दुल मजीद, रफीक अंसारी, आरिफ अंसारी, सुनील मरांडी, जलालुद्दीन अंसारी, महमूद अंसारी, अमजेद अंसारी, इस्लाम अंसारी, प्रिंस गुप्ता, प्रो. हासिम अख्तर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
