30 वर्षों बाद मिले कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय के छात्र, मिलन समारोह में जमकर हुई मस्ती
पतरातू डैम में आयोजित हुआ मिलन समारोह
रामगढ़ के लारी स्थित कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय के 1996 बैच के छात्रों का मिलन समारोह पतरातू डैम में आयोजित हुआ। इस दौरान छात्रों ने पुरानी यादों को साझा किया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया।
रामगढ़ : लारी स्थित कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय के 1996 बैच के छात्रों का मिलन समारोह गुरुवार को पतरातू डैम में हुआ। बाल सखाओं से मिलकर सभी अभिभूत थे। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। तत्पश्चात मित्रों के समूह द्वारा सामूहिक भोज, अंताक्षरी और नौका विहार जैसे कार्यक्रमों का आनंद लिया गया।

बताया गया कि इस मिलन समारोह में छात्रों के परिवार और बच्चे भी शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिओध करमाली, दिलीप कुमार, विनोद करमाली, अनिल कुमार महतो, ब्रह्मदेव करमाली, सुरेश महतो, अरुण प्रसाद, कृष्णा कुमार, अजय कुशवाहा, सुरेश महतो और राजेश महतो आदि की अहम भूमिका रही।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
