Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शांतिपूर्ण ढंग से छात्र परिषद् चुनाव संपन्न
सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार ने दिलाई शपथ
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोडरमा में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्र परिषद् चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन किया गया। प्राचार्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया।
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्र परिषद् का चुनाव करवाया गया। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, सांस्कृतिक सचिव, खेल सचिव, कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव कराया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके दायित्वों से अवगत कराया एवं कहा कि छात्र परिषद् चुनाव का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं में नेतृत्व करने की कौशल एवं क्षमता को विकसित करना तथा महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से क्रियान्वयन में सहयोग करना होता है।
उक्त चुनाव के निष्पक्ष मतगणना महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अनिल दास, चुन्नु कुमार एवं सीताराम यादव आदि द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2025- 27 के सभी प्रशिक्षु प्रिया सिंह, खुशबू रानी, सोनिया कुमारी, समीना प्रवीण, अंजली कुमारी, कविता कुमारी, शिवानी कुमारी पाण्डेय, ललिता कुमारी, पूजा कुमारी, बबीता कुमारी, नीतू कुमारी, शोभा कुमारी विश्वकर्मा, नंदनी कुमारी, मुनिता शर्मा, सुधा कुमारी, शबनम खातून, काजल कुमारी, नंदनी कुमारी, साक्षी कुमारी, उर्मिला कुमारी, ज्योति यादव, प्रिया कुमारी, प्रतिभा कुमारी, निकिता कुमारी, श्रुति कुमारी, स्वाति कुमारी, सीमा कुमारी, यामिनी कुमारी, किरण कुमारी, मोनिका कुमारी सुलेखा कुमारी, प्रियंका कुमारी, श्वेता कुमारी, हेमलता कुमारी, अंजली कुमारी, पूनम कुमारी, मुन्नी कुमारी, अनिशा कुमारी, श्रद्धा सुमन, उजाला कुमारी राहुल कुमार, निर्भय कुमार, अरविंद कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार, विवेक कुमार रजक, पवन कुमार, राहुल कुमार, बिनोद कुमार यादव, अंकित चंद्रा, आयुष कुमार, बिपिन कुमार, मनीष कुमार, कुंदन कुमार, दीपक कुमार, महेश कुमार महतों, सद्दाम अंसारी एवं अन्य सहित सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा कुमारी, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ पवन कुमार, स्वर्ण सिंह, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा आदि सहित सभी शिक्षेकेतर कर्मचारी उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।
