गोमिया में हाथियों का कहर, एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला
पति-पत्नी समेत तीन सदस्यों की मौके पर मौत
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआ टांड थाना क्षेत्र के बड़की पुन्नू गांव में गुरुवार तड़के हाथियों के झुंड ने एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश जताया।
बोकारो : जिले के गोमिया प्रखंड के महुआ टांड थाना क्षेत्र के जंगल स्थित बसा बड़की पुन्नू गांव में गुरुवार के अहले सुबह 3 बजे पांच हाथियो के झुंड ने घर मे घुस कर एक परिवार के पति पत्नी समेत तीन सदस्य को कुचल कर मार डाला। बोकारो जिला वन अधिकारी संदीप सिंदे ने बताया कि इस घटना में 1 व्यक्ति गंभीररूप से घायल हुआ है।

गजराजों के झुंड के हमले से मौके पर तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस हमले में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया । घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।गोमिया प्रखंड के महुआ टांड थाना क्षेत्र के बड़की पुन्नू गांव अति नक्सल प्रभावित घनघोर जंगल से घिरा हुआ है जहां हथियो का झुंड प्रवेश किया और तांडव मचाया है । जिला फोरेस्ट अधिकारी संदीप सिंदे ने बताया कि 5 हाथियो का झुंड था ।
हाथियो का झुंड बगल के जिला रामगढ़ के जंगल की ओर से प्रवेश किया है।फोरेस्ट विभाग की टीम हाथियो के झुंड को इस जंगल से बाहर निकालने का प्रयास तेज कर दिया है । मृतकों की मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीण धरना पर बैठ गए थे । उन्होंने बताया कि प्रावधान के तहत मृतकों के अंत्यपरीक्षण के बाद मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये प्रत्येक मृतक के आश्रित को दिए जाएंगे ।
महुआ टांड थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल के अलग अलग घटनाओं में एक माह में हाथियो के हमले से अबतक छह लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। लोगो का आक्रोश इस बात को लेकर ज्यादा दिख रहा है कि वन विभाग हाथियों को इलाके से खदेड़ने के लिए संजीदा उपाय नहीं कर रहा है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
