Deoghar News : पारिवारिक सूची के लिए 5 माह से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही है महिला
मनमाने चढ़ावा देने के बाद भी परेशान महिला
पालोजोरी अंचल कार्यालय में पारिवारिक सूची बनवाने के लिए दुधानी पंचायत के कोलगी गांव की महिला बिसनी देवी को पिछले पांच महीनों से परेशान किया जा रहा है। सेवा का अधिकार अधिनियम होने के बावजूद कर्मियों की लापरवाही और कथित अवैध मांगों से आम जनता त्रस्त है।
पालोजोरी : पारिवारिक सूची बनवाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर काट रही महिला को कागजात उपलब्ध कराने के नाम पर पिछले पांच माह से परेशान किया जा रहा है। अंचल अधीन दुधानी पंचायत के कोलगी गांव की बिसनी देवी पारिवारिक सूची के लिए पालोजोरी अंचल कार्यालय में पिछले 5 माह से चक्कर काट काट कर अब अपना धैर्य खो बैठी है।

बिसनी देवी ने बताया कि कोलगी गांव में उसका मायका है और ससुराल सालजोर गांव में वह अपने पिता की एक मात्र संतान है।पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई है। निजी कार्य के लिए पारिवारिक सूची की जरूरत है लेकिन 5 माह से अंचल कर्मियों के रवैए से परेशान हूं।
काम के एवज में कर्मियों द्वारा मनमाने चढ़ावे की मांग पूरी किए जाने के बाद भी मेरा पारिवारिक सूची नही बन पा रहा है। मालूम हो कि राज्य में लागू सेवा का अधिकार अधिनियम लागू है । इस अधिनियम के आलोक में आम जनमानस को सार्वजनिक सेवाओ को तय समयावधि में पाने का हक रखती है।
इसके तहत तय समयसीमा में काम का निबटारा करना सम्बंधित अधिकारियों की बाध्यता होती है। समयसीमा के अंदर सेवा नहीं उपलब्ध करानेवाले अधिकारियों के लिए दंड का प्रावधान है।बावजूद इसके कर्मियों के लापरवाही से लोगो को समय पर सार्वजनिक सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाना सवाल खड़े करता है
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
