वार्ड 26 को आदर्श वार्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण चौरसिया
नामांकन के बाद जनता से विकास के लिए समर्थन की अपील
वार्ड 26 से उम्मीदवार पूनम किरण चौरसिया ने नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल कर वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
साहिबगंज : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर हर वार्ड में चुनावी माहौल गर्म है। नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष सहित 28 वार्डों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। इसी क्रम में जिरवाबाड़ी वार्ड संख्या 26 से वार्ड पार्षद पद की उम्मीदवार पूनम किरण चौरसिया ने बीते दिनों अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और अपने परिजनों और मुहल्ले के गणमान्य लोगों से आशीर्वाद लेते हुए जीत के बाद विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

उन्होंने आगे कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने वार्ड में सेवा देना उनकी पहली प्राथमिकता है। पूनम ने बताया कि वे वार्ड के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूक करने के साथ-साथ बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला प्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद उनके स्थान पर कोई और काम करता है, लेकिन वे स्वयं जनता के बीच जाकर समस्याओं को जानेंगी और समाधान करेंगी।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि वार्डवासी उन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाते हैं, तो वे एक शिक्षित, कर्मठ और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि बनकर वार्ड की सेवा करेंगी। इस अवसर पर उनके साथ परिवार के सदस्यों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में वार्ड क्षेत्र की महिलाएं, पुरुष व युवा उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
