Koderma News : सतगावां में सड़क किनारे मोटरसाइकिल में लगी आग, जलकर राख
बाइक चालक का मोबाइल फोन भी जलकर राख
कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हदहदवा गांव के पास एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई, जिससे बाइक और चालक का मोबाइल फोन पूरी तरह जलकर राख हो गया। सुबह ग्रामीणों ने जली हुई बाइक देख घटना की जानकारी फैलाई।
कोडरमा : सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत अंतर्गत एक बड़ी घटना सामने आई है। पचाने जाने वाली मुख्य सड़क पर हदहदवा गांव के समीप नदी के पास एक मोटरसाइकिल धू-धू कर जल गई। इस हादसे में न केवल वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया, बल्कि चालक का मोबाइल फोन भी जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, अपाची मोटरसाइकिल वाहन संख्या जेएच12 एफ 3115 लालू यादव के नाम पर निबंधित है।

सुबह जब स्थानीय ग्रामीण सड़क से गुजरे, तो बीच सड़क पर जली हुई मोटरसाइकिल को देख हड़कंप मच गया। शुरुआत में यह मामला संदिग्ध लग रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना आसपास के क्षेत्रों में फैला दी कि एक अज्ञात वाहन जला हुआ पड़ा है।
