Koderma News : पारा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत और जन-जागरूकता अभियानों को सफल बनाने पर दिया जोर

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक, पारा लीगल वॉलंटियर्स को सक्रिय भागीदारी के निर्देश

Koderma News : पारा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत और जन-जागरूकता अभियानों को सफल बनाने पर दिया जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा पारा लीगल वॉलंटियर्स के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत, साथी अभियान, जागृति अभियान और नशा विरोधी अभियानों के प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन कोडरमा सभागार में झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिले में कार्यरत सभी पारा लीगल वोलेनटियर्स के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया l यह  बैठक कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया l

इस बैठक में प्रधान जिला जज ने उपस्थित पारा लीगल वोलेनटियर्स को कई प्रकार की क़ानूनी प्रावधानों एवं प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी l बैठक में मुख्य रूप से इन दिनों राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा ) के निर्देश के आलोक में झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा ) के संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा चलाये जा रहे साथी अभियान, जागृति अभियान, आशा अभियान, ड्रग (नशाखोरी) के विरुद्ध डाउन अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों में सभी पारा लीगल वोलेनटियर्स को अपनी  सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये ताकि ये सभी कार्यक्रम पूरे जिले में सफलता पूर्वक संचालित को सके l

बैठक में पारा लीगल वोलेनटियर्स को निर्देश दिया गया कि आगामी दिनांक 14 मार्च 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार अपने अपने क्षेत्र में करें तथा पक्षकारों को समझा बुझाकर अपने अपने मामलो को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित कराने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके l

उपस्थित सभी पारा लीगल वोलेनटियर को रास्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए उससे  सम्बंधित पर्चा उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र में लोगो को अपने मामलो का निष्पादन कराने के प्रति जागरूक करेअ l  मिश्रा  ने पारा लीगल वोलेनटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों एवं केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में  पारा लीगल वोलेनटियर्स की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है l पारा लीगल वोलेनटियर्स प्राधिकार एवं आम जनता के बीच सेतु का काम करता है l

यह भी पढ़ें Koderma News :72 दिनों से लापता दर्शील बर्णवाल का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

उन्होंने पारा लीगल वोलेनटियर्स के दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रह सके यह जिम्मेवारी सभी पारा लीगल वोलेनटियर्स के कंधो पर है l अपने अपने क्षेत्र में नि:शुल्क विधिक सहायता चाहने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों की तलाश करें तथा उसे प्राधिकार तक पहुँचाने में अपनी अहम् भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वैसे जरुरतमंद लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके l  मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री गौतम कुमार सहित प्राधिकार के सभी पारा लीगल वोलेनटियर्स  मौजूद थे l

यह भी पढ़ें नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज़ के उन्मूलन के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता का प्रतीक है विश्व एनटीडी दिवस

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सोनाहातू के हरिहर महतो 6 दिनों से लापता, परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो
वार्ड 26 को आदर्श वार्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण चौरसिया
मनरेगा योजना सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि गरीबों की उम्मीद है : मोहम्मद सिफरान अख्तर
गोमिया में हाथियों का कहर, एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला
Koderma News : सतगावां में सड़क किनारे मोटरसाइकिल में लगी आग, जलकर राख
उपायुक्त ऋतुराज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पौधा देकर किया अभिनंदन
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शांतिपूर्ण ढंग से छात्र परिषद् चुनाव संपन्न
झारखंड बदल रहा है, वैश्विक मंच पर पहुंचाने का काम किया : हेमन्त सोरेन
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का आयोजन
डीपीएस रांची ने उत्साह और भव्यता के साथ मनाया वार्षिक खेल दिवस
लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर NGO व पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का रोज़ाना विरोध प्रदर्शन, अनशन का ऐलान