झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में नामांकन तेज, अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार मैदान में
समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में नामांकन के चौथे दिन गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पद सहित विभिन्न वार्डों के लिए कुल छब्बीस दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई और समर्थकों की भीड़ ने पूरे शहर में चुनावी उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
कोडरमा। नगर निकाय चुनाव के नामांकन को लेकर आज काफी गहमागहमी रही। सोमवार को झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 22 लोगों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन रमेश हर्षधर ने किया। इसके अलावा वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु, विशाल भदानी व मनोज यादव ने अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी पूनम कुजूर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वार्डों के लिए कुल 22 नामांकन

पर्चा दाखिल करने की होड़ मची रही
सोमवार को पर्चा दाखिल करने की होड़ मची रही। सुबह 10:00 बजे से ही उम्मीदवार निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ जुटने लगे थे। नामांकन दाखिल करने आए कई उम्मीदवार डीजे साउंड लेकर पहुंचे, वहीं कई उम्मीदवार ढोल-बाजे के साथ पहुंचे।
नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 4 नामांकन
नगर परिषद झुमरी तिलैया के अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। पर्चा दाखिल करने वालों में रमेश हर्षधर, वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु, विशाल भदानी व मनोज कुमार यादव के नाम शामिल हैं।
