Koderma News : रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते किशोर की ट्रेन से मौत

मृतक की पहचान मुंशी सिंह के 13 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई

Koderma News : रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते किशोर की ट्रेन से मौत

कोडरमा में कलश यात्रा से लौटते समय मुंशी सिंह के पुत्र 13 वर्षीय सन्नी कुमार रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

कोडरमा : जयनगर थाना अंतर्गत गड़गी गांव के समीप कलश यात्रा से लौट रहे एक किशोर द्वारा रेलवे लाइन पार करने के समय सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पांडू गांव निवासी मुंशी सिंह के 13 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।

तेतरौन पंचायत के नावाडीह में 9 दिवसीय एक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। इसके लिए नावाडीह गांव की महिलाएं चलकुसा थाना क्षेत्र के बडानो स्थित उत्तरवाहिनी बराकर घाट पर मिट्टी के कलश में जल उठाव के लिए गई हुई थीं।

जब महिलाएं जल उठाव कर वापस यज्ञ स्थल के लिए लौट रही थीं, उसी वक्त मुंशी सिंह का पुत्र नदी के ऊपर बने रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ गया और वहां से गुजरे धनबाद-गया रेलवे लाइन पर खड़ा हो गया। इसके बाद वह अपने मोबाइल फोन से रेलवे ट्रैक पर ही सेल्फी लेने लगा, इसी दौरान अप लाइन से आ रही ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में नामांकन तेज, अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार मैदान में झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में नामांकन तेज, अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार मैदान में
रांची की बेटी सुल्लवी को मिस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल का खिताब मिला 
Koderma News : रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते किशोर की ट्रेन से मौत
आम आदमी पार्टी की सहोदरी देवी पर भरोसा, फुसरो अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
सेल और राइट्स के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, परिचालन दक्षता और लॉजिस्टिक्स में मजबूती
निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन के नेतृत्व में बोकारो स्टील प्लांट का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
राजमहल की पवित्र धरा पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संगम
बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, यह सरकार की नीति-नीयत और चरित्र का चेहरा: संत कुमार घोष
विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026: भूलन दुबे
बोर्ड परीक्षा से पूर्व डीपीएस रांची ने छात्रों को दिया आशीर्वाद और प्रेरणा का संदेश
अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित उम्मीदवार छोटू पासवान ने भरा नामांकन पत्र