मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण में किया सहभागिता

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कोडरमा स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सीबीएसई मानदंडों के तहत कक्षा प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 57 शिक्षकों ने भाग लिया और कक्षा प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों व समाधानों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कोडरमा :  विद्यालय शिक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु सीबीएसई ने प्रत्येक विद्यालय शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण की मानदंड निर्धारित की है। इसी मानदंड को ध्यान में रखते हुए जिले के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रबन्धन' पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सैनिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल और जीएस पब्लिक स्कूल के 57 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

रिसोर्स पर्सन के रूप में आए शमेशर आलम एवं प्रमोद कुमार शर्मा ने बहुत ही सरल शब्दों में कक्षा प्रबंधन के सिद्धांतों, आवश्यकताओं, इसके लाभ एवं विशेष तौर पर 'कक्षा  प्रबंधन' के अंतर्गत शिक्षकों को किन-किन चुनौतियों का सामना करना  पड़ सकता सकता है, विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि कक्षा प्रबंधन एक ऐसी शैक्षिक दिशा है जिसमें हर छात्र को उसकी आवश्यकताओं और संभावनाओं के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाता है। यह शैक्षिक प्रक्रिया में समानता, समावेशीता और समरसता को बढ़ावा देती है। 

उन्होंने समझाया कक्षा  प्रबंधन का मूल उद्देश्य है विद्यालय  में कक्षा के  सभी विद्यार्थियों  को समान अवसर  किस प्रकार प्रदान किया जा सकता है, हर एक विद्यार्थी किस प्रकार कक्षा में आए शिक्षक से कनेक्ट हो कर उनमें सीखने की क्षमता विकसित हो सकती है। मौके पर विद्यालय प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने दोनों रिसोर्स पर्सन  शमशेर आलम एवं  प्रमोद कुमार शर्मा का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए उनके प्रशिक्षण कार्य हेतु धन्यवाद दिया एवं उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से कक्षा प्रबंधन का ध्यान रखते हुए कक्षा में पठन-पाठन का कार्य संपन्न करने को कहा।

उन्होंने कहा यह विविधता का मूल्यांकन करती है और सभी शिक्षार्थियों के लिए समान अवसरों को समर्थित करती है। कक्षा प्रबंधन वह पारंपरिक दृष्टिकोण को चुनौती देती है जिसमें  विभिन्न प्रकार के क्षमता रखने वाले छात्रों  विशेष ध्यान देते हुए पठन पाठन का कार्य करने की। विद्यालय निर्देशिका  संगीता शर्मा ने भी विद्यालय में हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की खूब सराहना करते हुए कक्षा प्रबंधन को को निश्चित तौर पर उचित बताया और प्रत्येक कक्षा में इसपर विशेष ध्यान देने को कहा।

यह भी पढ़ें चाईबासा में चुनावी माहौल गर्म, अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों ने लिए प्रपत्र

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी
एनआरपी सेंटर ने धूमधाम से मनाया 27वां वार्षिक खेल महोत्सव
पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ : जोबा माझी
आम बजट 2026 आज़ाद भारत का सबसे कमजोर बजट : कैलाश यादव
रक्षा बजट बढ़ने से भारत की सैन्य ताकत होगी और मजबूत : राजनाथ सिंह
विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है केंद्रीय बजट : बाबूलाल मरांडी
आईआईटी बॉम्बे की ‘जीवोदया’ परियोजना ने रचा नैतिक रेशम उत्पादन में नया इतिहास