पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ : जोबा माझी

चार समूहों में बंटे विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में दिखाई प्रतिभा

पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ : जोबा माझी

पश्चिमी सिंहभूम के सेंट जेवियर्स बालक विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेल दोनों विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिला में सेंट जेवियर्स बालक विद्यालय में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को चार समूहों में विभाजित किया गया था। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद जोबा माझी द्वारा मशाल प्रज्ज्वलन कर खेलकूद प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा के साथ हुई।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेल दोनों ही विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं और दोनों में अनुशासन का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का खेलकूद थीम “एक विद्यालय, एक भावना” सभी को एक सूत्र में बांधता है।

सांसद ने प्रतिभागियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी अपनी गलतियों से सीख लेते हैं, वही आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ : जोबा माझी
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य फादर यूजीन एक्का, फादर चौन्हास खलखो, फादर एडवर्ड सरदाना, फादर वर्णन डिसूजा, फादर निकोलस केरकेट्टा, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी
एनआरपी सेंटर ने धूमधाम से मनाया 27वां वार्षिक खेल महोत्सव
पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ : जोबा माझी
आम बजट 2026 आज़ाद भारत का सबसे कमजोर बजट : कैलाश यादव
रक्षा बजट बढ़ने से भारत की सैन्य ताकत होगी और मजबूत : राजनाथ सिंह
विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है केंद्रीय बजट : बाबूलाल मरांडी
आईआईटी बॉम्बे की ‘जीवोदया’ परियोजना ने रचा नैतिक रेशम उत्पादन में नया इतिहास