एनआरपी सेंटर ने धूमधाम से मनाया 27वां वार्षिक खेल महोत्सव

पुलिस लाइन मैदान में हुआ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

एनआरपी सेंटर ने धूमधाम से मनाया 27वां वार्षिक खेल महोत्सव

साहिबगंज स्थित एनआरपी सेंटर द्वारा पुलिस लाइन मैदान में 27वां वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

साहिबगंज। चैती दुर्गा स्थित शहर के नामचीन विद्यालय, एनआरपी सेंटर द्वारा पुलिस लाइन मैदान में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा, मुख्य अतिथि सह राजमहल मॉडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुबोध कुमार झा, डॉक्टर दिवाकर झा, डॉक्टर दीनानाथ झा और अधिवक्ता जनार्दन साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबंधित करते हुए डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हमें उनके शैक्षणिक व नैतिक विकास के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी भाग लेने की भावना उत्पन्न करने की आवश्यकता है। कमांडर राजीव कुमार के नेतृत्व में मंत्रमुग्ध कर देने वाला बच्चों ने शानदार मार्च पास्ट किया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

200 मीटर दौड़ (सीनियर) प्रतियोगिता में अतुकांत कुमार (प्रथम), आयुष अंसारी (द्वितीय), सोनू यादव ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ (सीनियर गर्ल्स) प्रतियोगिता में अनुप्रिया कुमारी (प्रथम), स्नेहा कुमारी (द्वितीय), और कोमल कुमारी (तृतीय) स्थान पर रहीं। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के उपरांत एनआरपी विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया। विद्यालय के कर्मचारी नवल किशोर झा, दिलरंजन झा, सुनील झा, संध्या कुमारी, किरण झा, शिवबालक झा, स्वाति कुमारी, शिवानी कुमारी, प्रशांत कुमार, सुधा कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग और योगदान दिया।

यह भी पढ़ें नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करेगा: सिफरान अख़्तर

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी
एनआरपी सेंटर ने धूमधाम से मनाया 27वां वार्षिक खेल महोत्सव
पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ : जोबा माझी
आम बजट 2026 आज़ाद भारत का सबसे कमजोर बजट : कैलाश यादव
रक्षा बजट बढ़ने से भारत की सैन्य ताकत होगी और मजबूत : राजनाथ सिंह
विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है केंद्रीय बजट : बाबूलाल मरांडी
आईआईटी बॉम्बे की ‘जीवोदया’ परियोजना ने रचा नैतिक रेशम उत्पादन में नया इतिहास