रक्षा बजट बढ़ने से भारत की सैन्य ताकत होगी और मजबूत : राजनाथ सिंह

रक्षा बजट में 15% वृद्धि, सशस्त्र बलों को मिलेगा तकनीकी बल

रक्षा बजट बढ़ने से भारत की सैन्य ताकत होगी और मजबूत : राजनाथ सिंह

केंद्र सरकार ने बजट 2026 में रक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए 7.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार यह बजट सेनाओं के आधुनिकीकरण, तकनीकी मजबूती और रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देगा।

नई दिल्ली: लोकसभा में रविवार को पेश केंद्रीय बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे भारत की रक्षा क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सेनाओं के आधुनिकीकरण और सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा बजट में बढ़ोतरी को केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया।

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा सचिव ने इस वर्ष रक्षा क्षेत्र को मिले बजट आवंटन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय का कुल बजट 7.85 लाख करोड़ रुपये होगा, जो पिछले वर्ष के आवंटन से 15 प्रतिशत अधिक है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि पूंजीगत व्यय 21 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.9 लाख करोड़ रुपये हो गया है। रक्षा सचिव ने कहा कि बजट का बड़ा हिस्सा सेनाओं के आधुनिकीकरण, आधुनिक हथियारों और तकनीकी उन्नयन पर खर्च किया जाएगा, जो सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बजट लोगों की भावनाओं और उम्मीदों पर खरा उतरता है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद यह बजट देश के रक्षा तंत्र को और मजबूत करने के हमारे संकल्प को और पुख्ता करता है।

उन्होंने कहा कि बजट का मुख्य फोकस तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण पर है, जिसके लिए 1.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष सेनाओं के समग्र पूंजीगत व्यय के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे सैन्य क्षमता और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें डीपीएस रांची में कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित

भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को भी इस बजट में प्रमुख स्थान दिया गया है। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए 12,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएँ विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देंगी और टिकाऊ बुनियादी ढाँचे के निर्माण को प्रोत्साहित करेंगी।

यह भी पढ़ें नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी उम्मीदवारों को जिताएगी भाजपा : आदित्य साहू

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी
एनआरपी सेंटर ने धूमधाम से मनाया 27वां वार्षिक खेल महोत्सव
पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ : जोबा माझी
आम बजट 2026 आज़ाद भारत का सबसे कमजोर बजट : कैलाश यादव
रक्षा बजट बढ़ने से भारत की सैन्य ताकत होगी और मजबूत : राजनाथ सिंह
विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है केंद्रीय बजट : बाबूलाल मरांडी
आईआईटी बॉम्बे की ‘जीवोदया’ परियोजना ने रचा नैतिक रेशम उत्पादन में नया इतिहास