नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी उम्मीदवारों को जिताएगी भाजपा : आदित्य साहू

भ्रष्टाचार मुक्त विकास को लेकर भाजपा का बड़ा संकल्प : बाबूलाल मरांडी

नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी उम्मीदवारों को जिताएगी भाजपा : आदित्य साहू
प्रेस वार्ता में आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी एवं अन्य

भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी और जनकल्याण को समर्पित उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया।

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव का श्रेय न्यायालय की सख्ती और भाजपा के लगातार सड़क से सदन तक चले आंदोलन को जाता है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य के निकाय क्षेत्रों में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। प्रशासनिक तंत्र हावी है और जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में आगामी नगर निकाय चुनाव में सेवाभावी, जनकल्याण को समर्पित और राष्ट्रवादी सोच वाले प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्पित होने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें Dumka News : खूंटाबांध तालाब में वाटर बोट सेवा का शुभारंभ, विधायक बसंत सोरेन ने किया उद्घाटन

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार हार के डर से नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर नहीं कराने की घोषणा कर चुकी है। राज्य सरकार ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की घोषणा कर इसे प्रशासनिक तरीके से प्रभावित करने की साजिश रची है। भाजपा इस साजिश को नाकाम करेगी।

यह भी पढ़ें Giridih News : निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गिरिडीह जिला राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा सम्मानित

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में राष्ट्रवादी सोच और विकास को समर्पित प्रत्याशियों को जीत दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें कोडरमा में अहले सुबह घर में चोरी, नगदी व कपड़ों सहित मोबाइल लेकर फरार हुआ चोर

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज प्रदेश में विकास शून्यता की स्थिति बनी हुई है। नगर निकाय चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को जिताने की जरूरत है, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास नहीं रखते हों, जिनकी सोच विकास को समर्पित हो और जो निकाय क्षेत्रों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए संकल्पित हों।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

ससुराल पहुंचे दामाद ने मचाया कोहराम; ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी और साली गंभीर ससुराल पहुंचे दामाद ने मचाया कोहराम; ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी और साली गंभीर
नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी उम्मीदवारों को जिताएगी भाजपा : आदित्य साहू
RJD का नगर निकाय चुनाव में जीत का लक्ष्य, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों पर फोकस
बीआईटी मेसरा के लियो क्लब ने बरियातू अनाथालय में बच्चों के लिए दान अभियान चलाया
विधायक अलोक सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया आपनार आतो कामी'' कार्यक्रम का शुभारंभ ‌
सरायकेला में बैंक कर्मी की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव
चीरुवां शरीफ में उर्स का भव्य आयोजन, दूसरे दिन जलसा संपन्न
पारस एचईसी हॉस्पिटल में 80 वर्षीय महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी
पत्नी हत्या मामले में झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला, उम्रकैद की सजा रद्द
ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला दो बच्चों संग लापता, कदमा थाना क्षेत्र में हड़कंप
नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज़ के उन्मूलन के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता का प्रतीक है विश्व एनटीडी दिवस
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महात्मा के साक्षात रूप थे : निसार खान