VB G-RAM G Act 2025 पर बासुकीनाथ होटल में हुआ महत्वपूर्ण राजनीतिक सम्मेलन

शत्रुध्न महतो ने रोजगार, कौशल विकास और ग्रामीण परिसंपत्तियों पर जोर दिया

VB G-RAM G Act 2025 पर बासुकीनाथ होटल में हुआ महत्वपूर्ण राजनीतिक सम्मेलन

दुमका के बासुकीनाथ होटल में भाजपा का महत्वपूर्ण “VB G-RAM G” सम्मेलन आयोजित किया गया। बाबूलाल मरांडी, शत्रुध्न महतो और अन्य नेताओं ने ग्रामीण रोजगार, आजीविका और विकास के मुद्दों पर विचार साझा किए।

दुमका : भारतीय जनता पार्टी, दुमका की ओर से बुधवार को बासुकीनाथ स्थित होटल रॉयल पैलेस में “VB G-RAM G” विषय पर महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन विशेष रूप से सम्मेलन में मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी जी ने कहा कि “VB G-RAM G” Act,2025 ग्रामीण भारत के लिए एक दूरदर्शी और परिवर्तनकारी कदम है। यह कानून केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है,बल्कि ग्रामीण समाज को आत्मनिर्भर,सशक्त और सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में यह कानून मील का पत्थर सिद्ध होगा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस योजना का पूरा नाम 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' है, जिसे मनरेगा (MGNREGA) के स्थान पर लाया गया है। कांग्रेस को भगवान श्रीराम के नाम से ही आपत्ति है,इसी मानसिकता के कारण वह “VB G-RAM G” जैसे जनकल्याणकारी कानून का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस योजना के नाम में राम और ग्राम दोनों जुड़े हों,कांग्रेस उसका विरोध करना अपना राजनीतिक धर्म समझती है।

यह भी पढ़ें Sahibganj News : बरहरवा की अनदेखी क्यों, ROB निर्माण को लेकर जिला प्रशासन पर उठे सवाल

मरांडी ने कहा कि यह देश जानता है कि आज तक गांधी परिवार और कांग्रेस के शीर्ष नेता अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम मंदिर में दर्शन करने नहीं गए, जबकि यह मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया उसकी राम विरोधी और ग्रामीण विरोधी सोच को उजागर करता है, जबकि भारतीय जनता पार्टी भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए गरीब, किसान, मजदूर और गांव के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें Koderma News : ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर, कार चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने अपने संबोधन में कहा कि यह नया कानून मनरेगा से आगे बढ़कर रोजगार के साथ-साथ आजीविका, कौशल विकास और टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष जोर देता है। इससे ग्रामीण युवाओं, मजदूरों और किसानों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें Giridih News: सीसीएल स्टोर रूम से लोहा चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, 3.5 क्विंटल स्क्रैप बरामद

जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व सांसद  अभयकांत प्रसाद एवं सुनील सोरेन ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस कानून को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और गांवों के विकास को प्राथमिकता दी है। यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं को इस नए कानून की मंशा, उद्देश्य और लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है,ताकि गांव-गांव में इसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी पहुंचे।

कार्यक्रम में रविकांत मिश्रा, अमरेंद्र सिंह, सुरेश मुर्मू, परितोष सोरेन,शर्मीला सोरेन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, गौरवकांत, पूनम देवी, मृणाल मिश्रा,  मुरली मंडल, मिथिलेश झा, पूनम देवी, राजू दरवे, दुर्योधन राय, विनोद यादव सुभाष यादव, महेंद्र मंडल, नवल किशोर मांझी, भोला मांझी, नकुल मंडल नंदकिशोर मंडल, मृणाल मिश्रा, मनीष कुमार, तरुण नंदी, सुभाषित चटर्जी अभिजीत सुमन, अजय सिंह, संतोष शाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Sahibganj News : झामुमो स्थापना दिवस को लेकर विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया क्षेत्र भ्रमण
वार्ड संख्या 22 से चुनावी मैदान में उतरे सुरेंद्र यादव, नगर विकास को बताया पहली प्राथमिकता
Hazaribagh News : दो बच्चों की मां ने बड़ाकर नदी में कूदकर दी जान
बड़की सरिया नगर निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम ने दिए कई निर्देश 
यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक स्वागतयोग्य कदम: सरयू राय
149 मिलियन ईमेल-पासवर्ड लीक! क्या आपका अकाउंट भी खतरे में? ऐसे करें जांच और बचाव
VB G-RAM G Act 2025 पर बासुकीनाथ होटल में हुआ महत्वपूर्ण राजनीतिक सम्मेलन
घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की जलकर मृत्यु
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भव्य कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव, यात्री रहें सतर्क
चाईबासा में चुनावी माहौल गर्म, अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों ने लिए प्रपत्र