Hazaribagh News: छडवा गांव में चंगाई सभा को लेकर हुआ बवाल

बजरंग दल और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Hazaribagh News: छडवा गांव में चंगाई सभा को लेकर हुआ बवाल
File Photo

पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और कहा कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हजारीबाग: कटकमसांडी प्रखंड के रोमी पंचायत अंतर्गत छडवा गांव में रविवार को चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, आशा देवी पति शर्मा राम के घर पर यह सभा हो रही थी, जिसमें छडवा समेत असधीर, रोमी, हेदलाग, डांड, तीलरा, कंचनपुर, हुडहुहू और मंडई गांवों से दर्जनों महिला-पुरुष शामिल हुए थे।

इस दौरान शिला देवी और तुलसी रविदास सभा का नेतृत्व कर रहे थे तथा धार्मिक प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। ग्रामीणों और बजरंग दल को जब इसकी भनक लगी तो समाजसेवियों और प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। लोगों का आरोप था कि चंगाई सभा के बहाने ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विरोध बढ़ते ही मामला पुलिस तक पहुँचा।

सूचना मिलते ही ओपी पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय त्वरित कार्रवाई करते हुए दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और सभा में शामिल लोगों को थाने ले आए।ओ पी पेलावल पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इस दौरान सभा आयोजकों ने लिखित बाउंड भरते हुए स्वीकार किया कि आज से वे किसी भी प्रकार का चंगाई सभा का आयोजन अपने घर में नहीं करेंगे और न ही किसी को इसके लिए प्रेरित करेंगे।

सभा का विरोध करने वालों में सहायक शिक्षक संघ मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार मेहता, संजय कुमार, परमेश्वर मेहता, रामू राम,अजय कुमार मेहता, कैलाश यादव, उमेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, विशाल कुमार, रोशन ठाकुर, संदीप मेहता, मुकेश मेहता, मुकेश यादव, भोला राणा, अजय यादव, रोहित मेहता, आदित्य गुप्ता, मुकेश पासवान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि गांव में इस तरह की धार्मिक सभा या धर्मांतरण से जुड़े किसी भी आयोजन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त

वहीं पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और कहा कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित